Public App Logo
🔥 सीतापुर: महमूदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार! सीतापुर: जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में महमूदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को धर दबोचा, जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम पैतेपुर रोड स्थित केदारपुर तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अभियुक्त विशाल उर्फ विकास उर्फ छोटू पुत्र पुत्तीलाल (निवासी- बिलासपुर कला, थाना महमूदाबाद) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह वाहन गत 08 अगस्त 2026 को रामलीला स्कूल, मोहल्ला फीलखाना, पैतेपुर से चोरी किया गया था। अभियुक्त का शातिर आपराधिक इतिहास रहा और उस पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। #SitapurPolice #UPPolice #CrimeNews #Sitapur #Mahmudabad - Sitapur News