
#राठ: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
राठ में गृह प्रवेश के बाद पंडाल खोलते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम
राठ (हमीरपुर)। गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद पंडाल का पाइप निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की ढाई साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी नरसिंह राजपूत के अनुसार, सोमवार को गांव के प्रदीप द्विवेदी के उरई रोड स्थित भवन में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इसमें उनके छोटे भाई अरिमर्दन राजपूत भी शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह कार्यक्रम के बाद पंडाल का पाइप निकाला जा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे अरिमर्दन करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर अरविंद कुमार यादव ने मृत घोषित कर दिया। अरिमर्दन खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी रोशनी, मां सुमित्रा और मासूम बेटी नित्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
जरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
💔 एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार का सहारा। दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें
📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।
#RathTimes #highlightseveryone #everyone #viralpost #follower #foryoupage
Rath, Hamirpur | Oct 22, 2026