औरंगाबाद SP ने की अगस्त माह की अपराध गोष्ठी, 300 दिन से लंबित कांडों की हुई समीक्षा।
औरंगाबाद, 10 सितंबर 2026।
24 NewsLive
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा आज सभी सर्किल इंस्पेक्टर (CI) के साथ अगस्त माह की अपराध गोष्ठी की गई। साथ ही पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
बैठक में 300 दिनों से लंबित कांडों, हत्या, पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो, मॉब लिंचिंग, SC/ST एक्ट जैसी गंभीर घटनाओं, स्पीडी ट्रायल, थानावार गिरफ्तारियों, सम्मन-वारंट के निष्पादन, उत्पाद अधिनियम के मामलों की गहन समीक्षा की गई।
इसके अलावा मालखानों के भौतिक सत्यापन और FSL भेजे जाने वाले लंबित नमूनों की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
#Aurangabad #BiharPolice #CrimeMeeting #SPAurangabad #24NewsLive