
नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को दबोचा।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रेवाडी व थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5.68 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नुहं के गांव शिकारपुर निवासी आमिर खान के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 10 मई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि शहाबुदिन निवासी गांव शिकारपुर जिला नुहं जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज बाइक पर गांव हाँसाका के पास रेवाडी की तरफ रोड पर गांजा की सप्लाई करने के लिए खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शहाबुदिन निवासी गांव शिकारपुर जिला नुहं बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो बैग मे एक पोलथीन में 05 किलो 68 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी शहाबुदिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ मे आरोपी शहाबुदिन ने बताया कि उसे यह अवैध नशीला पदार्थ गांजा जिला नुहं के गांव शिकारपुर निवासी आमिर खान ने उपलब्ध कराया था। जो पुलिस ने बुधवार को मामले मामले में संलिप्त आरोपी आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आमिर खान के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक-एक मामला थाना सदर रवाडी, थाना रामपुरा, थाना माडल टाउन व जिला नूंह में तीन मामले दर्ज हैं।
Rewari, Rewari | Sep 23, 2026