
#रामनगर के समीपवर्ती #पाटकोट क्षेत्र और कोटाबाग #विकासखंड के डौनपरेवा में #अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी #दीवान सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज #राजकीय इंटर कॉलेज, डौनपरेवा , कोटाबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#कार्यक्रम में नैनीताल ऊधमसिंह नगर #सांसद अजय भट्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, #दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश आर्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीद दीवान सिंह बिष्ट जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया गया तथा #स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
#इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 23 अगस्त का दिन #स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। चारों तरफ जंगल है, उस समय इतने मकान भी नहीं होते थे, #अंग्रेज यहाँ तक आए। 23 अगस्त 1945 को देश के खातिर फिरंगियों के अत्याचार को देखते हुए #शहीद दीवान सिंह जी ने अपना बलिदान दिया। भारत माता की जय कहने पर जेल हो जाती थी, कोड़े लगते थे। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी निहत्थे होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई। ऐसे वीर शहीद हमारे आइकॉन और प्रेरणास्रोत हैं, जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते।
#क्षेत्रीय जनता द्वारा रामनगर से डौनपरेवा और बेतालघाट तक सड़क की खराब स्थिति की शिकायत की गई। #सांसद ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिशासी अभियंता, लोनिवि रामनगर द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त सड़क के सुधारीकरण हेतु 95 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है।
#सांसद ने निर्देश दिए कि जब तक धनराशि प्राप्त नहीं होती, तब तक विभागीय बजट से ही सड़क का सुधारीकरण एवं गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जाए और शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाए।
#इस दौरान विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, सदस्य जिला पंचायत हेम चन्द्र नैनीवाल, ग्राम प्रधान डौनपरेवा दयाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे,उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान विभागों के अधिकारी, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।
#Ramnagar #uttrakhand #nainital