
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
---------
---------
महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मिशन शक्ति अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों तथा दर्ज प्रकरणों और उनमें की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं, बालिकाओं का कौशल उन्नयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग अधिकारी एवं वन स्टॉप अधिकारी से कहा कि विद्यालय, महाविद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों आदि में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं, किशोरियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाए। उन्हें साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो ऐक्ट, हिंसा व रोकथाम तथा बचाव, हेल्पलाइन नम्बर (181, 1098, 112) आदि की जानकारी दी जाए। साथ ही महिलाओं, किशोरियों को करिअर मॉटीवेशन, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था, अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श, जीवन कौशल आदि की भी जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, पीएमबीएबाय सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश जैन तथा वन स्टॉप सेंटर अधिकारी द्वारा सम्पादित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh