अमेठी पुलिस का बड़ा कमाल: 55 लाख के 217 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान! 📱
अमेठी पुलिस और सर्विलांस टीम ने जनहित में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 217 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें 101 मोबाइल लोक शिकायत और 116 मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए। वहीं, 1 जनवरी 2026 से अब तक अमेठी पुलिस कुल 395 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस व स्वाट टीम ने लगातार प्रयास कर यह सफलता हासिल की।
Amethi Police खबर पब्लिक न्यूज 0.2
Amethi, Amethi | Sep 3, 2026