दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें गोवा स्थित उनके आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।
नाना पाटेकर के निधन के बाद मामले को मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज किया गया है। मौत की परिस्थितियों और सटीक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहद प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाते थे। अपनी दमदार अदाकारी और खास संवाद अदायगी के लिए उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026