दिघलबैंक के जनता तुलसिया में काली पूजा की धूम, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत जनता तुलसिया में काली पूजा के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। मेले के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूजा-अर्चना और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा और मेले का आनंद ले सकें।
#NewsUpdate #Kishanganj #KishanganjNews #KishanganjPolice #bihar