रोहतास जिले में मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध तथा उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया। संवेदनशील जुलूस मार्गों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा बिजली के जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। डीएम-एसपी ने सभी से भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।