कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद की ग्राम पंचायत बुढ़ार निवासी 65 वर्षीय प्रेमचंद के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उम्मीद की एक नई किरण बनकर आई। वर्षों से कच्चे घर में जीवन बिताने वाले प्रेमचंद का पक्के घर का सपना योजना के माध्यम से साकार हुआ।
मवेशी चराकर परिवार का जीवन चलाने वाले प्रेमचंद के लिए पक्का घर किसी सौगात से कम नहीं। आवास स्वीकृत होने के बाद समय पर मिली आर्थिक सहायता से निर्माण शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनका सपना हकीकत में बदल गया।
एक-एक ईंट से जुड़ा सपना, अब बना पक्का आशियाना।
प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का आधार बन रही है।
#PMAY #HousingForAll #chhattisgarh