
बेलहिया पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों एवं पंचायत कर्मियों को किया गया सम्मानित
शिवहर। जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत बेलहिया पंचायत में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार पप्पू के द्वारा किया गया। समारोह में पत्रकारों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पोझियां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह जिला पैक्स अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, बेलहिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, किसान नेता नंदकिशोर राय, साहित्य भूषण से सम्मानित कवि राजेंद्र प्रसाद सिंह, लोक गायक सुजीत कुमार सिंह एवं श्रीराम सजन राम, अरुण कुमार सिंह तथा शिक्षक नंदकिशोर राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं पंचायत कर्मियों में ग्राम कचहरी प्रतिनिधि रौशन कुमार, पंचायत सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता, तकनीकी सहायक दीपक चौरसिया, कार्यालय सहायक जयराम कुमार, लेखापाल रोहित कुमार, रोजगार सेवक विश्वजीत कुमार, कुणाल किशोर सिंह, पीटीओ हिमांशु केवट, आवास सहायक विश्वनाथ कुमार, विकास मित्र नवल किशोर राम, आवास पर्यवेक्षक ऋषिदेव कुमार एवं रणधीर कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक सर्वेश कुमार मंटू रहे।
समारोह में ज़िले के यूवा भारतवर्ष लाइव न्यूज व ख़बर फ़ास्ट के जिला व्यूरो स्वतंत्र पत्रकार मो० दानिस ख़ान व
पत्रकार सुनील गिरी, सुमित कुमार, उत्कर्ष चौहान, देवेंद्र गोप, अरुण कुमार रौशन, मुकेश झा, मोहम्मद हसनैन, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, भास्कर कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, एवं सत्यम साहिल को सम्मानित किया गया।
अंत में मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार पप्पू ने पंचायतवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।