छात्र आंदोलन के दौरान हेमंत सोरेन सरकार ने 22 परीक्षाओ को रद्द करने का आदेश दिया था। जिसके बाद 11वीं से 13वीं जेपीएससी, फारेस्ट रेंज अफसर, जेएसएससी सीजीएल, सीडीपीओ जैसी 22 परीक्षाओ की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। मगर अब एक के बाद एक सभी परीक्षाओ के निरस्तीकरण के आदेश पर हाईकोर्ट रोक लगा रहा है। आज हाईकोर्ट ने सीजीएल और सीडीपीओ पदाधिकारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि सीआईडी जांच में ऐसा क्या मिल गया, जो सभी नियुक्तियां रद्द कर दी गयी। सरकार को जवाब 7 सितंबर तक देने का आदेश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाते हुए सभी नियुक्त पदाधिकारियों की सेवा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद जेएसएससी सीजीएल के चयनित पदाधिकारियों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर एक दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
#JPSC #JSSC #Ranchi #Jharkhand #HemantSoren #JharkhandHighcourt
Kanke, Ranchi | Aug 21, 2026