छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। साजा थाना क्षेत्र के ग्राम करमतरा में मामूली घरेलू विवाद ने ऐसा भयानक रूप लिया कि एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली। घर की छत पर दोनों के बीच हुई बहस के बाद, आरोपी पत्नी कैलाशी ने गुस्से में आकर अपने पति हरिश्चंद्र कोठारी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही साजा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
#Bemetara #ChhattisgarhNews #CrimeNews #SajaPolice #BreakingNews #DomesticViolence #CrimeUpdate #Chhattisgarh #FatafatNews