राजेपुर थाना के asi मुन्ना यादव 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई।
मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना में तैनात ASI मुन्ना यादव को निगरानी विभाग की टीम ने 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बब्बन पासवान का अपने पड़ोसी मोहन पासवान से विवाद हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करने के नाम पर कांड के इनवेस्टिगेशन ऑफिसर मुन्ना यादव ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
बताया जा रहा है कि बब्बन पासवान ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही मुन्ना यादव ने बब्बन पासवान से 8 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।