#Bahraich - कहासुनी के बाद पत्नी को मारी चाकू, लखनऊ रेफर,,
पुलिस ने पति पर दर्ज किया मुकदमा
बहराइच। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के इमलिया निवासी गुड़िया (26) बुधवार दोपहर में कथा सुनकर वापस आ रही थी। तभी उसके पति मुंशीलाल ने चाकू से गले पर वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कालेज बहराइच लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लड़की के पिता राम नरेश ने बताया कि दामाद अपने ससुराल में आया था। सुबह पुत्री के घर के बाहर जाने की बात को लेकर विवाद किया था। इसी के बाद हमला कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि महिला के पति पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Post by राजू जायसवाल,,