Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

डॉ. विकास सभरवाल बने कुवि के राजनीतिक विज्ञान विभाग के चेयरपर्सन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार राजनीतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास सभरवाल को राजनीतिक विज्ञान विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से एक वर्ष अथवा आगामी आदेशों तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इसके साथ ही डॉ. विकास सभरवाल विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद के सदस्य, सामाजिक विज्ञान संकाय के सदस्य तथा राजनीतिक विज्ञान विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन के रूप में भी दायित्व निभाएंगे। डॉ. विकास सभरवाल ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 15, 2026