Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

डेयरी क्षेत्र में निवेश, आधुनिक प्रसंस्करण एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 का अधिकाधिक लाभ उठाकर जालौन को डेयरी उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने का आह्वान - जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डेयरी उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों (एमपीसी), दुग्ध उत्पादकों, सहकारी संस्थाओं, निजी निवेशकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 के विभिन्न प्रावधानों, अनुदानों एवं निवेश की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है तथा देश के कुल दुग्ध उत्पादन में प्रदेश का लगभग 16 प्रतिशत योगदान है। इसके बावजूद प्रदेश में विपणन योग्य अधिशेष दूध का लगभग 10 प्रतिशत ही प्रसंस्कृत हो रहा है, जबकि राष्ट्रीय औसत लगभग 17 प्रतिशत है। ऐसे में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार, मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों का निर्माण तथा आधुनिक डेयरी उद्योगों की स्थापना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संतुलित पोषण के प्रति बढ़ती जागरूकता, लोगों की बढ़ती क्रय शक्ति, आधुनिक तकनीकों की उपलब्धता तथा पर्याप्त कच्चे माल के कारण डेयरी उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में डेयरी आधारित उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना,दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का लाभकारी एवं बाजार आधारित मूल्य उपलब्ध कराना, दुग्ध प्रसंस्करण को वर्तमान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाना तथा स्थापित प्रसंस्करण क्षमता को विपणन योग्य अधिशेष के 44 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत तक विकसित करना है। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अन्य राज्यों एवं विदेशों में निर्यात को बढ़ावा देना, डेयरी उद्योग में नए रोजगार सृजित करना, मानव संसाधन की दक्षता एवं कौशल विकास करना, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान अपनाना, बाजार अभिसूचना (मार्केट इंटेलिजेंस) के लिए सशक्त डाटाबेस विकसित करना तथा प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों, दुग्ध संघों एवं प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (पीसीडीएफ) में सुधार लाना भी इस नीति के प्रमुख उद्देश्य हैं। साथ ही निवेशकों की सुविधा के लिए सभी प्रक्रियाओं का सरलीकरण भी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस नीति के अंतर्गत एफपीओ, मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां, सहकारी संस्थाएं तथा निजी उद्यमी नवीन (ग्रीनफील्ड) डेयरी एवं दुग्ध प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, विद्यमान (ब्राउनफील्ड) इकाइयों के न्यूनतम 25 प्रतिशत क्षमता विस्तार, कैटल फीड एवं पशु पोषण उत्पाद निर्माण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार, मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों जैसे पनीर, चीज़, आइसक्रीम आदि के निर्माण, आधुनिक डेयरी तकनीक, ट्रेसेबिलिटी, एससीएडीए (SCADA) प्रणाली की स्थापना, मिल्क चिलिंग सेंटर, बल्क मिल्क कूलर, रेफ्रिजरेटेड एवं इंसुलेटेड वैन, रोड मिल्क टैंकर, आइसक्रीम ट्रॉली सहित कोल्ड चेन अवसंरचना विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीति के अंतर्गत डेयरी प्रसंस्करण एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाइयों, पशु आहार निर्माण इकाइयों तथा आधुनिक तकनीकी उन्नयन के लिए प्लांट एवं मशीनरी, तकनीकी सिविल कार्य तथा स्पेयर पार्ट्स पर 35 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान निर्धारित सीमा तक उपलब्ध कराया जाएगा। फील्ड स्तर पर ट्रेसेबिलिटी एवं गुणवत्ता नियंत्रण उपकरण, स्वचालित मिल्क कलेक्शन यूनिट, विलेज लेवल कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट एवं कोल्ड चेन अवसंरचना पर भी निर्धारित सीमा तक पूंजीगत सहायता प्रदान की जाएगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों द्वारा स्थापित मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पाद इकाइयों को प्लांट एवं मशीनरी पर 50 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उत्पादित प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट एवं समुद्री बंदरगाह तक परिवहन व्यय पर सहायता, निर्यात हेतु एफओबी मूल्य पर प्रोत्साहन तथा विदेशों में उत्पादों के नमूने भेजने पर भी अनुदान का प्रावधान किया गया है। गुणवत्ता सुधार के लिए आईएसओ-14001, आईएसओ-22000, एचएसीसीपी, सेनेटरी एवं फाइटोसैनिटरी जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन तथा परीक्षण शुल्क पर अनुदान दिया जाएगा। पेटेंट एवं डिज़ाइन पंजीकरण हेतु व्यय का 75 प्रतिशत तक निर्धारित सीमा में प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नई डेयरी इकाइयों को निर्धारित अवधि तक विद्युत शुल्क की प्रतिपूर्ति, भूमि क्रय अथवा लीज पर स्टाम्प शुल्क की प्रतिपूर्ति, आरक्षित श्रेणी की भूमि के श्रेणी परिवर्तन में सुविधा, कृषि भूमि के उपयोग परिवर्तन शुल्क एवं बाह्य विकास शुल्क में नियमानुसार छूट उपलब्ध कराई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर स्थापित डेयरी इकाइयों एवं चिलिंग प्लांटों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए भी अनुदान दिया जाएगा, जिससे ऊर्जा लागत कम होगी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार, पशुपालन एवं वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एफपीओ, एमपीसी, सहकारी संस्थाओं, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के प्रबंधकों तथा कर्मचारियों को तकनीकी एवं वित्तीय दक्षता संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल, डाटाबेस मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिससे निवेशकों को सभी विभागों की स्वीकृतियां एकीकृत प्रणाली के माध्यम से प्राप्त हो सकेंगी तथा आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (पीसीडीएफ) एवं दुग्ध सहकारी समितियों में सुधार, सार्वजनिक एवं निजी निवेश को बढ़ावा, दुग्ध विपणन व्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं प्रभावी बनाने के भी प्रावधान इस नीति में किए गए हैं। साथ ही राज्य स्तर, मुख्यालय स्तर एवं जनपद स्तर पर विभिन्न समितियों के माध्यम से परियोजनाओं का मूल्यांकन, अनुमोदन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा तथा तकनीकी विशेषज्ञों का समूह भी गठित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों, एफपीओ, मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों तथा निजी उद्यमियों को इस नीति का लाभ दिलाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जालौन में डेयरी उद्योग की व्यापक संभावनाएं हैं और यदि उद्यमी इस नीति के अंतर्गत निवेश करते हैं तो किसानों को उनके दूध का बेहतर मूल्य मिलेगा, दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी, मूल्य संवर्धित उत्पादों का उत्पादन होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। गोष्ठी में उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों को नीति के विभिन्न प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग एवं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, डेयरी उद्यमी, एफपीओ, दुग्ध उत्पादक, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। #Orai #jalaun #dmjalaun #jalaunnews

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

MORE NEWS

उरई में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जिले के युवाओं ने किया भव्य स्वागत, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी युवा नेता निर्मल तिवारी और उनके युवा साथियों ने बारिश के बीच दिखाई अपनी ताक़त

युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा ने जताया सबका आभार...

उरई में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जिले के युवाओं ने किया भव्य स्वागत, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी युवा नेता निर्मल तिवारी और उनके युवा साथियों ने बारिश के बीच दिखाई अपनी ताक़त युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा ने जताया सबका आभार...

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

जालौन पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले— "राष्ट्र से बढ़कर कोई प्रेम नहीं"

खराब मौसम में स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की सराहना की, राष्ट्रभक्ति और संगठन के समर्पण का दिया संदेश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जालौन आगमन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने विशेष रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमंग सिंह सेंगर सहित उन सभी कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया, जो खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई से मिलने का भाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे लोग हैं, जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब भी भारत माता को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपने प्राणों की आहुति देने में भी एक क्षण का विलंब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम केवल राष्ट्र के प्रति है और राष्ट्र सर्वोपरि है।
अपने भाषण के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी में भगवान कृष्ण और भगवान राम के आदर्शों को देखना चाहिए तथा इतिहास परिवर्तन और बलिदान से बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बीच लगातार जयकारे गूंजते रहे और उपस्थित युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

#Jalaun #orai #BJP #BJYM #Jagammnpur #BJPYouthMorcha #DrRohitMishra #UmangSinghSengar #UttarPradesh #NationFirst #Nationalism #PoliticalNews #JalaunNews #oraiNews #BolDoBharat #BreakingNews  #jalaunnews #बीजेपी4UP

जालौन पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले— "राष्ट्र से बढ़कर कोई प्रेम नहीं" खराब मौसम में स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की सराहना की, राष्ट्रभक्ति और संगठन के समर्पण का दिया संदेश जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जालौन आगमन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने विशेष रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमंग सिंह सेंगर सहित उन सभी कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया, जो खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई से मिलने का भाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे लोग हैं, जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब भी भारत माता को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपने प्राणों की आहुति देने में भी एक क्षण का विलंब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम केवल राष्ट्र के प्रति है और राष्ट्र सर्वोपरि है। अपने भाषण के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी में भगवान कृष्ण और भगवान राम के आदर्शों को देखना चाहिए तथा इतिहास परिवर्तन और बलिदान से बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बीच लगातार जयकारे गूंजते रहे और उपस्थित युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। #Jalaun #orai #BJP #BJYM #Jagammnpur #BJPYouthMorcha #DrRohitMishra #UmangSinghSengar #UttarPradesh #NationFirst #Nationalism #PoliticalNews #JalaunNews #oraiNews #BolDoBharat #BreakingNews #jalaunnews #बीजेपी4UP

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ एसपी ने की महत्वपूर्ण गोष्ठी, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों (पेंशनरों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पूर्व सैनिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पूर्व सैनिकों के अनुभवों एवं सहयोग की अपेक्षा भी जताई। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण पुलिस-प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो सकता है।

गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने का भरोसा जताया।

सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ एसपी ने की महत्वपूर्ण गोष्ठी, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों (पेंशनरों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पूर्व सैनिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पूर्व सैनिकों के अनुभवों एवं सहयोग की अपेक्षा भी जताई। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण पुलिस-प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो सकता है। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने का भरोसा जताया।

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

उरई में बघौरा बाईपास पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे लेकर भिड़े युवक; VIDEO वायरल

उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास पर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी छोटी सी बात पर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद कई युवक आमने-सामने आ गए। इसके बाद सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों में भी दहशत फैल गई।

मारपीट की सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मारपीट में शामिल सभी युवकों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उरई कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की भी पहचान की जा रही है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उरई में बघौरा बाईपास पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे लेकर भिड़े युवक; VIDEO वायरल उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास पर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी छोटी सी बात पर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद कई युवक आमने-सामने आ गए। इसके बाद सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों में भी दहशत फैल गई। मारपीट की सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मारपीट में शामिल सभी युवकों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उरई कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की भी पहचान की जा रही है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जालौन में भव्य स्वागत, बोले- 2047 के विकसित भारत संकल्प को लेकर युवाओं तक पहुंचेंगे: तेज बारिश में भी डटे रहे कार्यकर्ता

उरई (जालौन)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का बुधवार को जालौन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कालपी यमुना पुल से लेकर उरई शहर तक विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच अभिनंदन किया गया।

कालपी यमुना पुल पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान क्रेन की सहायता से उन्हें लगभग 250 किलोग्राम की विशाल माला पहनाई गई। वहीं, आटा टोल प्लाजा पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी ने भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की मौजूदगी में सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी भेंट की।

शहर के कई प्रमुख चौराहों पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "योगी-मोदी जिंदाबाद" के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

मीडिया से बातचीत में रोहित मिश्रा ने कहा कि उनका यह दौरा किसी चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं से संवाद और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजयुमो गांव-गांव अभियान चलाएगा। साथ ही युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर आदर्श सोनकिया, उमंग सिंह, केटी तोमर, सुभाष पिंडारी, शिवा सोनी, शिवम गुप्ता, प्रशांत द्विवेदी, अभय गौर सहित भाजपा और भाजयुमो के जिला एवं नगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जालौन में भव्य स्वागत, बोले- 2047 के विकसित भारत संकल्प को लेकर युवाओं तक पहुंचेंगे: तेज बारिश में भी डटे रहे कार्यकर्ता उरई (जालौन)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का बुधवार को जालौन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कालपी यमुना पुल से लेकर उरई शहर तक विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच अभिनंदन किया गया। कालपी यमुना पुल पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान क्रेन की सहायता से उन्हें लगभग 250 किलोग्राम की विशाल माला पहनाई गई। वहीं, आटा टोल प्लाजा पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी ने भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की मौजूदगी में सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी भेंट की। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "योगी-मोदी जिंदाबाद" के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। मीडिया से बातचीत में रोहित मिश्रा ने कहा कि उनका यह दौरा किसी चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं से संवाद और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजयुमो गांव-गांव अभियान चलाएगा। साथ ही युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर आदर्श सोनकिया, उमंग सिंह, केटी तोमर, सुभाष पिंडारी, शिवा सोनी, शिवम गुप्ता, प्रशांत द्विवेदी, अभय गौर सहित भाजपा और भाजयुमो के जिला एवं नगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026