Public App Logo
बहन के घर जन्मदिन समारोह में जा रहे थे तीन युवक, नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बहे देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ा रोड में नदी पार करते समय बाइक सवार तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के निवासी और कुशवाहा परिवार से बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां युवकों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल भी बह गई। फिलहाल तीनों युवकों की तलाश जारी है। - Majhgawan News