युवक ने दबंगों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और बाइक छीनने का लगाया आरोप
#jalaunpolice
उरई (जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी सिद्धार्थ गौतम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, मोटरसाइकिल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 23 जून की रात घर लौटते समय आरोपियों ने उसकी बाइक रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की गई, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया तथा उसकी मोटरसाइकिल छीन ली गई। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इटों में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Orai, Jalaun | Jun 27, 2026