
मतदाता सूची में छूटे नामों के पुनः सत्यापन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक माह का विशेष अभियान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला कांकेर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से विलोपित नामों के पुनः सत्यापन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
📊 एसआईआर के प्रमुख आंकड़े
🔹 एसआईआर से पूर्व कुल मतदाता – 5,69,601
🔹 विभिन्न कारणों से विलोपित नाम – 34,237
🔹 अंतिम मतदाता सूची में दर्ज मतदाता – 5,40,273
📍 विशेष शिविरों का आयोजन
✅ बुधवार एवं गुरुवार: मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में।
✅ शुक्रवार एवं शनिवार: पॉलिटेक्निक, कॉलेज, आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में।
बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर विलोपित नामों का पुनः सत्यापन करेंगे तथा पात्र नए एवं युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाएंगे।
विलोपित मतदाताओं की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आपकी भागीदारी, लोकतंत्र की मजबूती!
आइए, मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें और पात्र नागरिकों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
#Kanker #मतदाता_जागरूकता #मतदाता_सूची #SIR #SVEEP ElectionCommissionOfIndia Chhattisgarh