पटना में ADM के आवास पर निगरानी का छापा, 1.6 करोड़ रुपये कैश मिलने का दावा!
बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ADM आपूर्ति रविन्द्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी के आवास पर निगरानी की छापेमारी चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अब तक 1.6 करोड़ रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सामान मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी में बरामद अन्य सामान और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
#Patna #BiharNews #VigilanceRaid #ADM #RavindraKumarDiwakar #KumariSweety #BiharVigilance #पटना #बिहारन्यूज #निगरानीविभाग #PurneaCentralNews