नाइट कॉम्बिंग गश्त में 156 फरार आरोपी, वारंटी पकड़े, 42 गुंडे, हिस्ट्रीशीटर एवं 15 जिलाबदर अपराधियों को चेक किया👇
मुरैना जिले के समस्त अनुभाग एवं थाना क्षेत्र में कुल 254 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में नाइट कॉम्बिंग गश्त आयोजित किया गया। इस दौरान 29 स्थायी वारंटियों, 124 गिरफ्तारी वारंटियों, भरण पोषण संबंधी 02 वारंटियों एवं धारा 138 एनआई एक्ट के 01 वारंटी इस प्रकार कुल 156 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 42 हिस्ट्रीशीटरों-गुंडों एवं 15 जिलाबदर अपराधियों को भी चैक किया गया।