मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में नगर परिषद बरगवां अमलाई निवासी सुश्री रुकमणी महरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्रा�