दैनिक भास्कर करेगा मेधावियों का सम्मान, आज औरंगाबाद में बजेगा प्रतिभा का डंका
औरंगाबाद:बोर्ड परीक्षा में नाम रोशन करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन खास है। दैनिक भास्कर जिले के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने जा रहा है।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज 10 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से नगर भवन, कलेक्ट्रेट औरंगाबाद में होगा।
कार्यक्रम में BSEB के 80% और CBSE-ICSE के 85% से ज्यादा अंक लाने वाले मैट्रिक और इंटर के छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो घबराइए मत। ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। बस अपना मार्कशीट की फोटोकॉपी, नाम, स्कूल और मोबाइल नंबर लेकर पहुंच जाइए। चाहें तो 91900 00071 पर मिस्ड कॉल करके भी रजिस्टर कर सकते हैं।