यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए के बाद सीएम शर्मा का किया भव्य स्वागत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर।यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को जयपुर आगमन पर एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर शेखावटी क्षेत्र ने मुख्यमंत्री को भगीरथी की उपमा देते हुए उनका पुष्प वर्षा कर, माला और साफा पहनाकर कर ऐतिहासिक एमओए के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कई मंत्रि, सांसद, विधायक, भाजपा संगठक के पदाधिकारीगण, झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।