#रामनगर में गणपति विसर्जन पर रोक लगाने की मांग, मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा ।
#गणपति जी की मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने की मांग को लेकर करणी सेना ने उप जिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन, देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
#ज्ञापन की एक प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड को भी भेजी गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
#इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि नदियों में मूर्ति विसर्जन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, इसलिए सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।
#इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, कल्पना वर्मा, हरीश प्रकाश, अंकित जोशी, पसुभाष चंद्र, सार्थक, शिवम, राजा इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिला महामंत्री कपिल नेगी, लखन , प्रताप विष्ट, पवन सैनी, कपिल कांडपाल, भारत सैनी, शंकर, वीर चौधरी उपस्थित रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar