यह घटना 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 719/07 से 719/09 के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन संख्या 19409 से गिरने के बाद युवक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला।
सूचना मिलते ही जीआरपी बुढ़वल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी बुढ़वल के दुर्गेश कुमार मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि अगर इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो संपर्क करें।
#Barabanki #Upnotifications #newsupdate