बिलासपुर में पहली बार 100 फीट ऊंचा तिरंगा
*एम्स में शान से लहराया
बिलासपुर में पहली बार 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण एम्स बिलासपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह ने किया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से भर उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।