"अंकित बालियान हत्याकांड"
हरियाणा के करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश पम्पू के निशाने पर अब पत्रकार है. अंकित मर्डर केस में हो रही रिपोर्टिंग से चिढ़े गैंग के कुख्यात दीपक कादियान (राकेश पम्पू का भाई) ने पत्रकारों से बदमाशो की पेशबंदी (फेवर) में खबरें कवर करने के लिए फोन किए है. दीपक कादियान अंकित मर्डर केस का आरोपी भी है.
शामली पुलिस पम्पू से जुड़े किसी संदिग्ध को पूछताछ के लिए लेकर आई थी. उसे छुड़ाने के लिए रोहित कादियान ने महिलाओं को थाने भेजा और पत्रकारों से खबर के कवरेज के लिए दबाव बनाया.
अंकित के 2 शूटर आर्यन सिंधू और सत्यम कादियान एक एक लाख के इनामी होकर फरार है. गोगी गैंग का सरगना भोलू शाहपुरिया भी एक लाख का इनामी है.
📍शामली, उत्तर प्रदेश
Baghpat, Bagpat | Sep 13, 2026