-#भरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: उरेई-सामरा रोड पर खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 लोगों की मौत; 2 घायल
-#ब्राइट #न्यूज #चंबा
-#चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। उरेई-सामरा सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 2 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
-#प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
-#घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।