
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
गिरिडीह। झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरिडीह के हरसिंगरायडीह स्थित अपने आवास पर सोने जाने के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद परिजन और समर्थक उन्हें तत्काल शहर के मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास और अस्पताल पहुंचने लगे हैं।
झारखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से प्रदेश को बड़ा राजनीतिक और व्यक्तिगत नुकसान माना जा रहा है। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।
#SudivyaKumarSahu #SudivyaKumarSonu #सुदिव्यकुमारसोनू #झारखंड #JharkhandNews #Giridih #गिरिडीह #JharkhandCabinet #CabinetMinister #BreakingNews #झारखंडसमाचार #दुःखदसमाचार #HeartAttack #NewsUpdate #LatestNews #JharkhandPolitics #PoliticalNews