अलीगढ़ थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग पुलिस टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत भिक्षावृत्ति की सूचना पर 01 नाबालिग बालक को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द
अलीगढ़ पुलिस कार्यवाही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ के भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं रोकथाम अभियान तथा बालश्रम रोकथाम के क्रम में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अलीगढ़ की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जनपद अलीगढ़ के सूतमिल चौराहा थाना बन्नादेवी क्षेत्र में 01 बालक को भिक्षावृत्ति करते हुए पाये जाने पर बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति द्वारा उपरोक्त बालक को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर नवजीवन बाल गृह तालानगरी जनपद अलीगढ़ भेजा गया पुलिस टीम
1.उ0नि0 बृजेश कुमार थाना एएचटी जनपद अलीगढ़
2.कां0 आकाश चौधरी थाना एएचटी जनपद अलीगढ़
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026