
#रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह द ग्रैंड रिसॉर्ट, छोई, रामनगर में संपन्न हुआ।
#समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाते हुए कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
#समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर जोशी, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड एवं राजन मेहरा, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड विशिष्ट अतिथि अनिल सिन्हा, सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय रामनगर, संतोष सिंह, सहायक आयुक्त सचल दल रामनगर एवं असलम खान, खाद्य संरक्षण अधिकारी डी.सी.एस. रावत, अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन तथा सौरभ अधिकारी, महासचिव हाई कोर्ट बार एसोसिएशन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुलरेज रज़ा, उपसचिव जीशान मलिक, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट एवं प्रेस प्रवक्ता विशाल रस्तोगी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं रामनगर टैक्स बार के पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरन चंद्र पांडे की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं पूरन चंद्र पांडे, अध्यक्ष मों फिरोज अंसारी , महासचिव मनु अग्रवाल एवं उपसचिव जीशान मलिक* ने भी अपने संबोधन के माध्यम से संगठन की भावी दिशा एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर विचार रखे।
समारोह में हल्द्वानी टैक्स बार के महासचिव महेंद्र बिष्ट, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट एवं महासचिव मोहन बिष्ट व अन्य अधिवक्ताओं ने शिरकत की साथ ही रामनगर से नावेद सैफी, मनोज अग्रवाल, लईक अहमद, सागर भट्ट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। और सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
#Ramnagar #uttrakhand #Nainital