केंद्रीय सचिव सुधांश पंत 1 नवंबर को उदयपुर आएंगे
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 28 अक्टूबर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सुधांश पंत 1 नवंबर से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सचिव श्री पंत 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचेंगे। श्री पंत विद्या भवन सोसायटी की ओर से आयोजित एसईईडी-2 राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सचिव श्री पंत 2 नवंबर को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा विभिन्न स्थलों का दौरा कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। वे 3 नवंबर को सुबह विमान द्वारा उदयपुर से प्रस्थान करेंगे।
Girwa, Udaipur | Oct 29, 2026