
बसौना में अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, फाइनल में राघोपुर ने बसौना को हराकर जीता खिताब
#विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर पंचायत अंतर्गत बसौना वार्ड संख्या 14 में अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भुसवर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बसौना और राघोपुर की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में राघोपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बसौना की टीम 8.5 ओवर में महज 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं, 48 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघोपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज तीन विकेट गंवाकर 5.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट के तीनों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभम को "मैन ऑफ द सीरीज" का खिताब दिया गया।पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को पत्रकार राजेश कुमार और पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता कप देकर सम्मानित किया। वहीं, राहुल कुमार और राजन कुमार ने उपविजेता टीम कप देकर सम्मानित किया। "मैन ऑफ द मैच" आयुष को वॉइस ऑफ अवनीत ने सम्मानित किया, जबकि "मैन ऑफ द सीरीज" शुभम को विभूतिपुर खबर और विभूतिपुर लाइव की ओर से अभिषेक कुमार "गुंजन" ने सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों और स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला।