मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा शहर के कुरुक्षेत्र यमुनानगर मार्ग पर लगभग ₹98 लाख की लागत से स्थापित चक्रवर्ती सम्राट महाराजा शूरसैनी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया।
उन्होंने महाराजा शूरसैनी जी को महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, न्याय और जनसेवा की प्रेरणा देता है।
प्रदेश सरकार महापुरुषों की विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaGovt #DIPRHaryana
Haryana, India | Oct 20, 2026