बहराइच महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री ने की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार, डॉ. निसार, डॉ. राजेंद्र कुमार शुक्ल, अन्य संकाय सदस्य, चिकित्सालय प्रबंधक तथा एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Msdasmc MBhospital Bahraich