Public App Logo
अलीगढ़: 19 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार गोंडा (अलीगढ़): जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 19 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। थाना गोंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजू पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम मुरवार (थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोंडा पर मु०अ०सं० 275/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस टीम: * उ०नि० श्री बलराम सिंह * हे०कां० रविकान्त * कां० रचित Aligarh Police कृष्ण कुमार पत्रकार DM Aligarh - Koil News