गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल 4,460 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस लाइन में पूजा समितियों, रामलीला आयोजकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार बनाए गए कृत्रिम तालाबों में ही करना होगा। पंडालों में बिजली, आग से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा, डीजे की आवाज और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews