साइबर थाना की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, 92,788 रुपये खाते में लौटाए गए
लखीसराय। साइबर थाना कांड संख्या-43/25 के पीड़ित शम्भू दयाल सिंह को विदेशी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से अवैध रूप से राशि की निकासी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना, लखीसराय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं समन्वय के माध्यम से पीड़ित के 92,788 रुपये सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस करा दिए।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि वापस कराई जा सके।