
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गागलहेड़ी पुलिस ने एक ऐसी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपनी रफ्तार और लापरवाही से एक हंसते-खेलते परिवार के चिराग को बुझा दिया था। आरोपी एक्सीडेंट करने के बाद से फरार चल रहा था। पूरा मामला 18 जून का है। सहारनपुर के ग्राम भाभरी की रहने वाली ममता जी ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, पंजाब नंबर की एक कार (PB 02 DY-7034) के अज्ञात ड्राइवर ने बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनके भतीजे रितिक के 'छोटे हाथी' (कमर्शियल वाहन) में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।"
"पुलिस ने इस मामले में मुअसं - 184/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।""सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देश और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। और महज़ 24 घंटे के भीतर, आज यानी 19 जून को गागलहेड़ी पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली।"
"पुलिस ने आरोपी को कोलकी पुल के नीचे से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजन बावा है, जो कि अमृतसर, पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कानूनी कार्रवाई कर रही है।""इस तत्परता से की गई कार्रवाई के लिए गागलहेड़ी थाने के सब-इंस्पेक्टर अभिनव कुमार और कांस्टेबल सूरज सिंह की टीम की सराहना की जा रही है, जिन्होंने आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया।"
"तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर किसी की भी जान ले सकती है। इस मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद।"#SaranpurNews #GagalhediPolice #SaharanpurPolice #BreakingNews #RoadAccident #CrimeNews #PunjabNews #UPPolice #Action #Arrested #Insaaf #PublicAwareness #SanjeevSharma