
पारस पकड़ी में नवरात्र की नवमी पर ज्ञान मंच का उद्घाटन, धर्म और सामाजिक एकता का दिया संदेश!
बेतिया/मझौलिया। पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत पारस पकड़ी में शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित ज्ञान मंच का उद्घाटन जनसुराज की नेत्री नीतू शाही, बैध राज हुकुम तथा महना गन्नी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी वेद प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद वक्ताओं ने नवरात्र की महिमा, धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और जनकल्याण के महत्व पर अपने विचार रखे।
जनसुराज की नेत्री नीतू शाही ने अपने संबोधन में नवरात्र पर्व की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की आराधना, शक्ति, भक्ति और नारी सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।वहीं, बैध राज हुकुम ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से मन को शांति मिलती है और समाज में एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं तथा पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
वहीं, महना गन्नी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी वेद प्रकाश ने कहा कि धार्मिक मंच केवल पूजा-अर्चना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और विचारों के आदान-प्रदान का भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग, सद्भाव और जनहित की भावना जरूरी है। सभी लोगों को मिलकर क्षेत्र की खुशहाली और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान नवरात्र की भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान मंच का संचालन सरस्वती बाल विद्या मंदिर के निदेशक सनत कुमार होत्री ने बेहतर ढंग से किया तथा आगंतुक अतिथियों ने मेला समिति के सभी सदस्यों को अंग वर्ष देकर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को बेहतर ढंग से सराहा और उनका मनोबल बढ़ाया। मौके पर अध्यक्ष रूपेश पांडे कोषाध्यक्ष कुंदन झा सचिन सनत कुमार होत्री, प्रभात कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह, मुकेश सिंह ,विकास यादव, शुभम जायसवाल, सुजीत सिंह ,नीतिश सिंह, रविकांत पांडे, सुमन पांडे ,सूरज शाह, राजन कुमार, धीरज कुमार ,उज्जवल पांडे ,दीपक पांडे, सनी कुमार, अशाेक कुमार, पथल सिंह ,संतोष कुमार, विकास पासवान ,संतोष कुमार ,राजा कुमार, रमन सिंह ,छोटन सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।