गिरिडीह। जी.डी. बगेड़िया पैरामेडिकल कॉलेज, चैताडीह (माथाडीह) में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नए पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें DMLT, DOTA और X-RAY पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार माथुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ की स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए छात्रों को सेवा भावना के साथ करियर शुरू करने की प्रेरणा दी।
मुख्य प्रबंधक पीयूष सजल ने विद्यार्थियों को कॉलेज की परंपरा, आधुनिक लैब और व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी। छात्रों को पाठ्यक्रम, अनुशासन, कॉलेज के नियम और परीक्षा प्रारूप से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें कॉलेज की जानकारी किस माध्यम से मिली और उन्होंने यहां दाखिला क्यों लिया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#GDBagariaParamedicalCollege #Giridih #ParamedicalCollege #agiridihviews