
विधायक बशिष्ठ सिंह की पहल से कोचस की 4 पंचायतों को कोचस थाना से जोड़ने की उम्मीद बढ़ी
करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह ने कोचस प्रखंड की नौवाँ, नरवर, चिताव और कंजर पंचायतों के कुछ गांवों को दिनारा थाना क्षेत्र से हटाकर कोचस थाना में शामिल कराने की पहल तेज कर दी है।
शनिवार को विधायक ने रोहतास एसपी मिस्टर राज से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा। विधायक ने बताया कि इन पंचायतों का प्रखंड व अंचल मुख्यालय कोचस है, लेकिन कुछ गांव दिनारा थाना क्षेत्र में होने से ग्रामीणों को पुलिस संबंधी कार्यों के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि इन गांवों से कोचस थाना की दूरी महज 2 से 3 किलोमीटर है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने यह मुद्दा बिहार विधानसभा में भी उठाया था, जहां तत्कालीन गृह मंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। विधानसभा से मिले पत्र के आधार पर अब एसपी से आवश्यक प्रस्ताव आगे भेजने का आग्रह किया गया है।
विधायक बशिष्ठ सिंह की इस पहल से हजारों ग्रामीणों को पुलिस संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
#BashisthSingh #Kochas #Rohtas #Sasaram #Bihar #RohtasNews
Sasaram, Rohtas | Sep 12, 2026