
गोबरौला, चंदन चौकी में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पलिया सर्जिकल हॉस्पिटल की ओर से होगा आयोजन
पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी रविवार, 22 नवंबर 2026 को गोबरौला, चंदन चौकी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन पलिया सर्जिकल हॉस्पिटल, पलिया कलां की ओर से किया जा रहा है।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इसमें डॉ. प्रशांत सक्सेना (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. संतोष गौतम (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. कीर्ति (एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट) तथा डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
📍 शिविर का आयोजन स्थल: निकट बजाज एजेंसी, गोबरौला, चंदन चौकी।
🏥 आयोजक हॉस्पिटल: पलिया सर्जिकल हॉस्पिटल।
हॉस्पिटल का पता: सम्पूर्णानगर रोड, निकट गोकुल धाम, पलिया कलां, जनपद लखीमपुर खीरी।
इस स्वास्थ्य शिविर की निवेदक पूर्व एएनएम मन्नू सिंह (बड़ी दीदी) हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क नंबर: 7054552461, 9278252461
#highlightseveryone #paliakalan #मैलानी #viral #followers #highlights #news #chandanchoki