Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

-#इंजेक्शन व नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की मानी जा रही है मौत की वजह.. -#ब्राइट #न्यूज #मंडी -#जिला मंडी के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय देवन ठाकुर पुत्र कुलदीप ठाकुर, निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। यह युवक औद्योगिकी एवं वानिकी महाविद्यालय गोहर में अंतिम वर्ष का छात्र था। -#बताया जा रहा है कि यह युवक अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। गणई गांव में यह युवक किराए के कमरे में रह रहा था। सुबह उसकी माता ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा है और कमरे में जाकर उसका कुशलक्षेम जांचने का आग्रह किया। जब मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजे को जोर से हिलाने पर वह खुल गया, जहां देवन ठाकुर अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। -#घटना की सूचना मिलते ही गोहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कुछ समय बाद एसपी मंडी विनोद कुमार भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्योंकि शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाइयां भी मिली हैं जिसके चलते नशे की ओवरडोज को मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।