#शांति भंग के आरोप में गड़वार पुलिस ने 14 लोगों को दबोचा, भेजा कोर्ट
#बलिया
गड़वार पुलिस ने मंगलवार को झगड़ा-फसाद कर शांति भंग करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा व सीओ नगर मो0 उस्मान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में ग्राम सवन के संजय यादव, संतोष यादव, डब्लू यादव, बब्लू यादव, ग्राम कंचनपुर के राजकुमार चौहान, हरिनारायण चौहान, पुतली देवी तथा ग्राम नकहरा की सुनीता चौहान, दुर्गावती देवी, सांभा देवी, आरती चौहान, छांगुरी देवी, धनवर्षी देवी व मुनिया देवी शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 उदय प्रताप सिंह, म0उ0नि0 सोनाली सिंह, का0 रामअवतार पटेल, का0 नागेन्द्र कुमार, का0 अशोक कुमार, रि0म0का0 रागिनी यादव, रि0म0का0 राजनन्दिनी व रि0म0 का0 लक्ष्मी गुप्ता शामिल रहे। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
UP Police