Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

रामपुर के टांडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटी कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री (30) और कर्मचारी कार्तिक (24) नीरज (24) और गुलबुद्दीन (35) की मौत हो गई। जबकि इनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक बागपत के थे, जबकि बाकी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। ईको कार सवार ये सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर में जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे थे। शनिवार तड़के करीब पांच बजे कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। कार को खुद अभिषेक चला रहे थे। माना जा रहा है कि उन्हें नींद की झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर कैंटर में घुस गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटर से कार को काटकर चारों शव और घायलों को बाहर निकाला गया है। घायलों को पहले रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दरअसल दिल्ली की इंडियन शॉप कंपनी व ऑन वर्ड कंपनी के कर्मियों ने दो कारों से कार्बेट नेशनल पार्क घूमने का प्लान बनाया था। आईटी कंपनी के यह सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे टांडा में एक कैंटर पहले से ही सड़क के किनारे खड़ा था, जिसके चालक, परिचालक कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान पर जाकर चाय पीने लगे। इसी बीच आई ईको कार पीछे से कैंटर से ठकरा गई। संभवत: कार की रफ्तार तेज थी और टक्कर लगते ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार को खुद इंडियन शॉप कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री ही चला रहे थे। एसपी रामपुर सोमेंद्र मीणा के मुताबिक, दो कारों में सवार होकर कुल 12 कर्मचारी दिल्ली से रामनगर के लिए रवाना हुए थे। हादसे का शिकार हुई कार में सात और दूसरी में पांच लोग सवार थे। प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि कार चालक को झपकी लग गई, जिसके कारण कार सड़क के किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। किसान के इकलौते बेटे थे कार्तिक त्यागी, गांव लाकर किया अंतिम संस्कार बागपत के बिनौली स्थित फजलपुर सुंदरनगर गांव के आईटी इंजीनियर कार्तिक राजपूत (24) की शनिवार सुबह रामपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कार्तिक सहित चार लोगों की जान गई। फजलपुर सुंदरनगर में कार्तिक का अंतिम संस्कार किया गया। किसान योगेश राजपूत के इकलौते बेटे कार्तिक राजपूत नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कार्तिक की मौत की सूचना मिलने पर फजलपुर गांव से उनके परिवार वाले और ग्रामीण रामपुर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। कार्तिक के परिवार में उनके पिता योगेश, मां संगीता, बहन आयुषी, पत्नी भारती और बेटी काशवी हैं।

Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2026

MORE NEWS

#baghpatpolice
दिनांक 14.07.2026 को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किशनपुर बिराल में विनय नामक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना रमाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। गोली लगने से घायल व्यक्ति विनय को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया , उपचार के दौरान विनय की सीएचसी बडौत में मृत्यु हो जाने पर पंचायतनामा सम्बंधी कार्यवाही सम्पादित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी बागपत भिजवाया गया।  मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा दिनांक 14/15.07.2026 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर विनय को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त ऋतिव उर्फ विशू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम किशनपुर थाना रमाला जनपद बागपत को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत सूप नहर से बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice

#baghpatpolice दिनांक 14.07.2026 को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किशनपुर बिराल में विनय नामक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना रमाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। गोली लगने से घायल व्यक्ति विनय को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया , उपचार के दौरान विनय की सीएचसी बडौत में मृत्यु हो जाने पर पंचायतनामा सम्बंधी कार्यवाही सम्पादित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी बागपत भिजवाया गया। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा दिनांक 14/15.07.2026 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर विनय को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त ऋतिव उर्फ विशू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम किशनपुर थाना रमाला जनपद बागपत को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत सूप नहर से बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice

Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

बरनावा में उफान पर हिंडन नदी, पुल से छलांग लगाने बैठे बच्चों को लोगों ने रोका, वीडियो वायरल
बागपत जिले के बरनावा में उफान पर बह रही हिंडन नदी के पुल पर कुछ बच्चे नदी में छलांग लगाने की तैयारी करते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बच्चों को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को बच्चों को समझाकर पुल से हटाते हुए देखा जा सकता है। लगातार बारिश के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी काफी तेज है। ऐसे में पुल से नदी में छलांग लगाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि बरसात के मौसम में नदी और पुलों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बच्चों को ऐसे जोखिम भरे स्टंट करने से रोकें।
#Baghpat #Barnawa #HindonRiver #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #RainAlert

बरनावा में उफान पर हिंडन नदी, पुल से छलांग लगाने बैठे बच्चों को लोगों ने रोका, वीडियो वायरल बागपत जिले के बरनावा में उफान पर बह रही हिंडन नदी के पुल पर कुछ बच्चे नदी में छलांग लगाने की तैयारी करते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बच्चों को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को बच्चों को समझाकर पुल से हटाते हुए देखा जा सकता है। लगातार बारिश के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी काफी तेज है। ऐसे में पुल से नदी में छलांग लगाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि बरसात के मौसम में नदी और पुलों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बच्चों को ऐसे जोखिम भरे स्टंट करने से रोकें। #Baghpat #Barnawa #HindonRiver #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #RainAlert

Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2026

HAPUR DESK : हापुड़। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला हापुड़ में सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ महिलाएं चलती कार की खुली डिग्गी में बैठकर सफर करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोदीनगर रोड का है, जहां कार तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की डिग्गी पूरी तरह खुली हुई है और उसमें महिलाएं बैठी हुई हैं। इसके बावजूद चालक वाहन को सामान्य यातायात के बीच तेज गति से चला रहा है। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का कोई इंतजाम दिखाई नहीं देता। ऐसे में जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्�

HAPUR DESK : हापुड़। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला हापुड़ में सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ महिलाएं चलती कार की खुली डिग्गी में बैठकर सफर करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोदीनगर रोड का है, जहां कार तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की डिग्गी पूरी तरह खुली हुई है और उसमें महिलाएं बैठी हुई हैं। इसके बावजूद चालक वाहन को सामान्य यातायात के बीच तेज गति से चला रहा है। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का कोई इंतजाम दिखाई नहीं देता। ऐसे में जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्�

Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2026

#baghpatpolice
आगामी कांवड़ मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा थाना बालेनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मविकलां में सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
#UPPolice

#baghpatpolice आगामी कांवड़ मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा थाना बालेनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मविकलां में सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। #UPPolice

Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026

#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost

#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost

Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2026