Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

13 साल पुराने 4.35 लाख रुपये की कार चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार शिमला। जिला शिमला पुलिस ने 13 साल पुराने कार चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार साबेर दास (47) निवासी गांव मघारा, तहसील रामपुर को 22 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में अपने मालिक की करीब 4.35 लाख रुपये मूल्य की कार चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन आरोपी लगातार अदालत की सुनवाई से गैरहाजिर रहा और उसके खिलाफ जारी समन सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की भी अनदेखी करता रहा। इसके चलते माननीय एसीजेएम रामपुर ने 9 मई 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय एसीजेएम रामपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस शिमला ने कहा है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #Shimla #Rampur #CarTheftCase #HimachalPolice #CrimeNews #WantedAccusedArrested #शिमला #रामपुर #कार_चोरी_मामला #उद्घोषित_अपराधी #हिमाचल_पुलिस #क्राइम_न्यूज #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून 2026 को शाम के समय वन खंड अधिकारी निहारी  प्रीतम सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि कुलभूषण कुमार ने कमलोटी जंगल (C2b) चोखणा में आग लगाई। इस आगजनी की घटना से वन विभाग के करीब 300 पौधों को नुकसान पहुंचा है...
 #rampurbushahr #rampurbushahr #congress #Congress #congress #congress #congress #congressnews #congress #congress #congress #bjp #BJPGovt #BJPGovernment #bjpmembership #BJPGovt #nsui_india #NSUI #kullu #menssalon #हिमाचली #bilaspur #bilaspur #किसान #किसान #bilaspurdiaries #किसान #किसानआंदोलन #MandiBahauddin #किसानआंदोलन

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून 2026 को शाम के समय वन खंड अधिकारी निहारी प्रीतम सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि कुलभूषण कुमार ने कमलोटी जंगल (C2b) चोखणा में आग लगाई। इस आगजनी की घटना से वन विभाग के करीब 300 पौधों को नुकसान पहुंचा है... #rampurbushahr #rampurbushahr #congress #Congress #congress #congress #congress #congressnews #congress #congress #congress #bjp #BJPGovt #BJPGovernment #bjpmembership #BJPGovt #nsui_india #NSUI #kullu #menssalon #हिमाचली #bilaspur #bilaspur #किसान #किसान #bilaspurdiaries #किसान #किसानआंदोलन #MandiBahauddin #किसानआंदोलन

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 22, 2026

IPS अधिकारी संदीप धवल होंगे SP देहरा और  IPS अधिकारी अभिषेक धीमान होंगे SP बिलासपुर।

IPS अधिकारी संदीप धवल होंगे SP देहरा और IPS अधिकारी अभिषेक धीमान होंगे SP बिलासपुर।

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 22, 2026

नाकाबंदी के दौरान कार से 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार

 #वायरल #himachalpradesh #jaimatadi #bilaspur #accident #viralpost

नाकाबंदी के दौरान कार से 17 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार #वायरल #himachalpradesh #jaimatadi #bilaspur #accident #viralpost

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 22, 2026

13 साल पुराने 4.35 लाख रुपये की कार चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार शिमला। जिला शिमला पुलिस ने 13 साल पुराने कार चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार साबेर दास (47) निवासी गांव मघारा, तहसील रामपुर को 22 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में अपने मालिक की करीब 4.35 लाख रुपये मूल्य की कार चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन आरोपी लगातार अदालत की सुनवाई से गैरहाजिर रहा और उसके खिलाफ जारी समन सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की भी अनदेखी करता रहा। इसके चलते माननीय एसीजेएम रामपुर ने 9 मई 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय एसीजेएम रामपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस शिमला ने कहा है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #Shimla #Rampur #CarTheftCase #HimachalPolice #CrimeNews #WantedAccusedArrested #शिमला #रामपुर #कार_चोरी_मामला #उद्घोषित_अपराधी #हिमाचल_पुलिस #क्राइम_न्यूज #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat - Bilaspur Sadar News